बलिया : सड़क पर गिरे तार में उलझ गई रवि की जिंदगी, मचा कोहराम

बलिया : सड़क पर गिरे तार में उलझ गई रवि की जिंदगी, मचा कोहराम


दुबहर, बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआ खास गांव निवासी पवन पासवान के पांच वर्षीय पुत्र रवि शंकर पासवान की मौत मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। 

गांव की एक सड़क पर बिजली का तार पिछले पांच दिनों से टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था, जिसमें बिजली प्रवाहित थी। इसकी सूचना ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी। लेकिन बिजली विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। मंगलवार की शाम रवि शंकर पासवान एक बच्चे के घर जा रहा था। तभी वह तार की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता पवन पासवान ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने मेरा बेटा मुझसे छीन लिया। अगर समय रहते बिजली के तार को उठा दिए होते तो यह घटना नहीं होती। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम यादव ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता बिजली विभाग से दिलाने की मांग की है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को प्रशासन ने परिजनों को सौंप दिया।

पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव