बलिया में SUNDAY को लगी ई-लोक अदालत, 26 वादों का निस्तारण

बलिया में SUNDAY को लगी ई-लोक अदालत, 26 वादों का निस्तारण


बलिया। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर जिला जज गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय प्रांगण में रविवार को ई-लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें वैवाहिक के पांच व मोटर दुर्घटना के कुल 26 वाद निस्तारित हुए। प्रतिकर के रूप में 52 लाख 45 हजार 256 की वसूली भी हुई।

ई-लोक अदालत में जिला जज गजेन्द्र कुमार ने मोटर क्लेम चार वाद निस्तारित कर 16 लाख 70 हजार मोटर क्लेम के मामले में प्रतिकर के रूप में लगाया। वहीं, सत्य प्रकाश त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने वैवाहिक के पांच वाद, दिनेश कुमार मिश्रा विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटीअनिएक्ट)/अपर जनपद न्यायाधीश ने मोटर क्लेम के दो वाद निस्तारित किये। प्रण विजय सिंह विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस.एक्ट)/ अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0 7 ने मोटर क्लेम 03 वाद निस्तारित किये। शिवकुमार द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0 8 (पाक्सोएक्ट) मोटर क्लेम 03 वाद निस्तारित किये। गोविन्द मोहन विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट)/ अपर जनपद न्यायाधीश ने मोटर क्लेम 02 वाद निस्तारित किये। अरूण कुमार तृतीय पंचम अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (गैगस्टर एक्ट) ने मोटर क्लेम के 01 वाद निस्तारित किये। ओमकार शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0 10 ने मोटर क्लेम के 01 वाद निस्तारित किये।

नितिन कुमार ठाकुर अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. द्वितीय ने मोटर क्लेम के 01 वाद निस्तारित किये। प्रतिकर. 3,25,000/वसूले गये।

इस तरह मोटर क्लेम के 16 वाद निस्तरित कर प्रतिकर धनराशि 51,67,000, मोटर क्लेम मुतफरिका के  05 वाद निस्तारित किये गये, प्रतिकर धनराशि रु. 78,256 वसूले गये। इसके साथ ही वैवाहिक के 05 वाद निस्तारित किये गये। कुल 26 वाद निस्तारित और प्रतिकर धनराशि 52,45,256 वसूले गये।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल