International फलक पर चमका बलिया का सितारा : अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता के रूप में डॉ. मनीष का चयन

International फलक पर चमका बलिया का सितारा : अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता के रूप में डॉ. मनीष का चयन

बलिया। जिले के भृगुआश्रम निवासी स्व. सतीश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट के पुत्र डॉ. मनीष कुमार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग-विज्ञान व इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड, (डीएसटी-एसईआरबी) भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ता के रूप में चुना है। वे चार माह सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी, सैन डिएगो, कैलिफोर्निया (अमेरिका) में  मानव कल्याण के लाभ के लिए प्लांट बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रोफेसर (डॉ.) मरीना कल्युझनाया के साथ शोध कार्य करेंगे। उनके शोध पर आने वाला पूरा खर्च भारत सरकार वहन करेगी।

डॉ. कुमार ने इलाहाबाद कृषि संस्थान (AAIDU) से माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी किया है। अब तक उनके अंतरराष्ट्रीय ख्याति के 40 से अधिक शोध पत्र और पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. कुमार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सहयोग से  2010 और 2011 में जर्मनी का दौरा कर चुके हैं। वह पिछले आठ वर्षों से एमिटी विश्वविद्यालय में वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर घर व मुहल्ले के लोगों के साथ ही जिले के लोगों ने बधाई दी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा