बलिया में मण्डल महामंत्री का स्वागत : शिक्षक एवं प्रतिनिधियों का सम्मान न करने वाले अधिकारियों का विरोध करेगा महासंघ

बलिया में मण्डल महामंत्री का स्वागत : शिक्षक एवं प्रतिनिधियों का सम्मान न करने वाले अधिकारियों का विरोध करेगा महासंघ

अनिल वर्मा के मंडल महामंत्री बनने से संगठन हुआ और मजबूत : राजेश
शिक्षकों का शोषण एवं उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : अनिल वर्मा

बलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के आदर्श शिक्षक अनिल कुमार वर्मा को आजमगढ़ मंडल का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर शिक्षकों ने जहां प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया, वही महासंघ के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपदीय कार्यकारिणी ने अनिल कुमार वर्मा को फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। 

बुधवार को जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपदीय कार्यकारिणी सहित विकास खंडों के संयोजक एवं सहसंयोजकों की उपस्थिति में श्री वर्मा का स्वागत किया गया। जिला संयोजक राजेश सिंह ने कहा कि अनिल वर्मा के मंडलीय महामंत्री बनने से संगठन और मजबूत होगा।सांगठनिक कार्यों को और धार मिलेगी। 

नवनियुक्त मंडल महामंत्री अनिल वर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा शिक्षक राजनीति में स्वस्थ परंपरा का प्रवाह किया जाएगा। शिक्षकों का शोषण एवं उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शैक्षिक महासंघ शिक्षकों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों का सम्मान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुखर विरोध करेगा।

स्वागत करने वालों में जिला सहसंयोजक कृष्णानंद पांडेय, बृजेश राम, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, पिंकू उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह, रामाशीष यादव, अभिषेक सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, कुलभूषण त्रिपाठी, डॉ विनय भारद्वाज, मुकेश कुमार, अजय शंकर सिंह, शीतांशु वर्मा, ओंकार सिंह, रासबिहारी यादव इत्यादि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली