बलिया मांगें ददरी मेला : आर-पार के मूड में बागी धरती, अनशन पर युवा

बलिया मांगें ददरी मेला : आर-पार के मूड में बागी धरती, अनशन पर युवा


बलिया। समर्थन ददरी मेला आंदोलन के तहत युवा भृगु मन्दिर के सामने सोमवार को आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन पर बैठने वालों में सभासद विकास पाण्डेय लाला, सागर सिंह राहुल, रूपेश चौबे, अंकित सिंह, धनजी यादव व रवि सोनी शामिल है। 


अनशन स्थल पर सभा को सम्बोधित करते हुए भृगु मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार मिश्र ने कहा कि ददरी मेला को रोकना अनादि काल से चली आ रही पर स्थानीय परम्परा पर चोट है। सभासद संघ के महामंत्री अमित दुबे ने कहा कि इस आंदोलन को पूरे सभासद संघ का समर्थन प्राप्त है। बलिया के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मृत्युंजय तिवारी बबलू ने कहा कि हम युवाओं के इस आंदोलन में पूरी तरह से साथ हैं। आवश्यता पड़ने पर शीघ्र ही हम भी अनशनरत होंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर पाठक ने कहा कि ददरी मेला बलिया की अस्मिता का विषय है। इसको रोकना जिला प्रशासन की नाकामी है। पटरी दुकानदार संघ के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि अगर जिला प्रशासन अपना निर्णय नहीं बदलता है तो जल्द ही पूरा बलिया सड़क पर होगा। इस दौरान अजित मिश्रा, सुशील पाण्डेय कान्ह जी, मुन्ना उपाध्याय, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू,फुलबदन तिवारी, गिरीश कान्त मिश्रा, पवन तिवारी, अभिजीत पाण्डेय, रोहित चौबे, राहुल मिश्रा, राकेश यादव, मनन दुबे, अमित सिंह छोटू, शंकर भोला, सौरभ पाठक, प्रवीण सिंह विक्की, अतुल पाण्डेय, जुबेर सोनू, पवन तिवारी, राजू वर्मा, राहुल राम, हरखू गोंड, आलोक सिंह कुंवर, गोपाल जी, हरेंद्र यादव, विवेक पाण्डेय, राधेश्याम यादव, मुलायम यादव आदि उपस्थित रहे। सभी के प्रति आभार व्यक्त अचिन्त्य त्रिपाठी तथा संचालन धनन्जय सिंह बिसेन ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया : नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस पर मारपीट कर...
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत