बलिया BSA ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, ध्यान दें BEO और प्रधानाध्यापक

बलिया BSA ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, ध्यान दें BEO और प्रधानाध्यापक

Ballia News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने मिड-डे-मील योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में किचेन उपकरण मद में प्रेषित धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम से निर्गत आदेश में बीएसए ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि इस समयावधि में सूचना प्राप्त नहीं होती है तो उक्त धनराशि का वित्तीय दुरुपयोग मानते हुए दोषी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नियायामुसार कार्यावाही कर दी जायेगी।

बता दें कि जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे-मील योजनान्तर्ग वर्तन खरीद के लिए धनराशि प्रेषित की गयी है, ताकि विद्यालयों के किचेन में संसाधन की कमी न रहे। बावजूद इसके शिकायत है कि तमाम स्कूलों में पुराने वर्तनों से ही काम चलाया जा रहा है। इसको देखते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में किचेन उपकरण मद में प्रेषित धनराशि के सापेक्ष वर्तन सामग्री क्रय करते हुये आवंटित धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र अपने शिक्षा क्षेत्र का विद्यालयवार फोटोग्राफ सहित 07 कार्यदिवस में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को प्रस्तुत करें, परंतु अब तक उपभोग प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ अद्यतन बीएसए कार्यालय को अप्राप्त है।

ऐसे में बीएसए ने पुनः खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया  है कि आप तीन कार्यदिवस के अंदर बिना किसी अनुस्मारक की प्रतीक्षा किये किचन उपकरण क्रय उपभोग प्रमाण पत्र फोटोग्राफ सहित अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित अवधि के अंदर उक्त सूचना प्राप्त नहीं होती है तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई कर दी जायेगी।

यह भी पढ़े 18 February Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद