बलिया : फेसबुक पर आपत्तिजक पोस्ट को लेकर मारपीट, 9 के खिलाफ मुकदमा

बलिया : फेसबुक पर आपत्तिजक पोस्ट को लेकर मारपीट, 9 के खिलाफ मुकदमा


बैरिया, बलिया। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट  को लेकर दो पक्षों में रविवार की देर शाम बैरिया के गोन्हिया टोला में जमकर मारपीट हो गयी। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सीएचसी सोनबरसा पर कराया गया। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।

घायलों में एक पक्ष के अमित पांडेय (35) व रणधीर सिंह नन्हें (46) को गंभीर चोटें आई है, जबकि दूसरे पक्ष के विशाल श्रीवास्तव (22) को भी गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने घायल अमित पांडेय के पिता कृष्ण पांडेय की तहरीर पर पांच तथा विशाल श्रीवास्तव के पिता रामेश्वर श्रीवास्तव की तहरीर पर तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
संजय त्रिपाठी, एसएचओ बैरिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली