मांझी के रामघाट पर नहाते समय डूबा युवक, तलाश जारी

मांझी के रामघाट पर नहाते समय डूबा युवक, तलाश जारी


बैरिया, बलिया। रविवार को मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। चांद मुहम्मद (20) नामक डूबा युवक सीतामढ़ी का रहने वाला बताया जाता है। लगभग छह माह से वह अपने बहनोई के गांव के ही मनोज यादव उर्फ बाड़ी के साथ मांझी चट्टी के समीप रहकर सब्जी का दुकान चला रहा था।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि भीषण गर्मी से ऊबकर लगभग एक दर्जन लोग दोपहर में नदी में नहा रहे थे। अन्य लोगों को नहाते देख चांद महम्मद भी नदी में कूद पड़ा। सब लोग उछल उछल कर नहा रहे थे। इस बीच अचानक चांद मुहम्मद नदी की धारा में फंस गया। 

लोगों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, परन्तु उसे बचाया नही जा सका। सीओ दिलीप कुमार के निर्देश पर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के नेतृत्व में गोताखोरों ने नाव व जाल के सहारे शव की खोजबीन शुरू की। मौके पर मांझी थाना पुलिस भी मौजूद थी। हालांकि देर शाम तक शव बरामद नही किया जा सका। 

30 अप्रैल को भी हुई थी घटना

तीस अप्रैल को भी इसी घाट पर  रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव निवासी दिलीप सिंह के पुत्र व इंजीनियरिंग के छात्र दीपक कुमार की डूब कर मौत हो गई थी। एक मई को उसका उतराता शव राम घाट से ही बरामद हुआ था।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार