महिला के अंतिम संस्कार के दौरान व्यापारी की हत्या

महिला के अंतिम संस्कार के दौरान व्यापारी की हत्या

लखनऊ। एटा के सकीट थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में गुरुवार की शाम एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान आढ़त व्यापारी मुनेश चंद्र (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी वारदात से हर कोई सहमा है। 

गुरुवार को गांव निवासी हरि सिंह की पत्नी का देहांत हो गया। शाम को अंतिम संस्कार किया जा रहा था, जहां मुनेश भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी बीच दूसरे पक्ष का युवक पहुंचा और आढ़ती के सिर में गोली मार दी। इससे आढ़ती की मौत हो गई। श्मशान पर हत्या से दहशत फैल गई। आढ़त व्यापारी की हत्या की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सकीट पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गये। 

Tags: ata

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली