मैं कही रहूं किसी को भूखा नहीं सोने दूंगा : राजीव राय

मैं कही रहूं किसी को भूखा नहीं सोने दूंगा : राजीव राय



गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व लोक सभा घोसी के पूर्व प्रत्याशी राजीव राय ने कहा कि लाक डाउन होने की वजह से सारी यातायात सेवायें बन्द है। इस वजह से जनपद में नहीं आ पा रहा हूं। बावजूद इसके किसी को भूखा नहीं सोने दूंगा। 


जनपद में न होते हुये भी अपरोक्ष रुप से उपस्थित हूं और घोसी की सम्मानित जनता मेरे दिल में है। कोई भी गरीब भूखा न रहे। इसको देखते हुये राजीव राय ने पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा बनाये गए पुलिस अनपूर्णा बैंक मऊ में  25 कुन्तल चावल, 25 कुन्तल आटा, 510 kg दाल, नमक, तेल, मसाला और साबुन यातायात प्रभारी के माध्यम से भिजवाया है। 
राजीव राय ने दवा विक्रेताओं से अनुरोध किया है जो व्यक्ति अत्यंत गरीब है। अपनी दवा नही ले पा रहे है तो उनका सारा डिटेल ले कर दवा दे दे। मैं उनका पैसा ऑनलाइन उनके खाते में स्थानांतरण कर दूंगा। राजीव राय की अनुपस्थिति में उनके समर्थक घोसी में पता लगा लगा कर लोगों को लाक डाउन में सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। 

विकास राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या