चहुओर खामोशी का मंजर, दिख रहा बस पानी ही पानी

चहुओर खामोशी का मंजर, दिख रहा बस पानी ही पानी



सिकंदरपुर, बलिया। पिछले पांच दिनों से अनवरत हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। गुरुवार सुबह से ही बस स्टेशन चौराहे से लेकर पूरे नगर तक सड़के सूनी दिखलाई दे रही थी। नाममात्र की दुकान ही खुले हुए थे। वह भी दुकानदार के अलावा दुकानों पर ग्राहकों का कोई नामोनिशान नहीं था। नगर के रहिलापाली व मुड़िया पुर के मुहल्लों में कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस जाने से उनके सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग किसी प्रकार से अपने बाल बच्चों सहित आसपास के लोगों के घरों या ऊंचे स्थान पर जाकर रहने को बाध्य हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब लगातार हो रही बारिश से हमारा मन ऊब चुका है। अब लोग इंद्र के कोप को शांत करने के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। वहीं देहात क्षेत्रों में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस जाने से घर में रह रहे लोगों सहित मवेशियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे