चोरों के मंसूबे पर बकरियों ने फेरा पानी, बैरंग लौटाया

 चोरों के मंसूबे पर बकरियों ने फेरा पानी, बैरंग लौटाया



रेवती (बलिया)। नगर के बड़ी बाजार स्थित एक ब्यक्ति के मकान मे चोरी की नियत से घुसे चोर जाग होने से बगैर चोरी किये भागने के लिए लिए विवश हो गये । 
ओम गली में नाजिर हुसेन का  दो मंजिला मकान है । नाजिर कहीं बाहर कार्यरत है । मकान में मां सहित एक बहन व छोटा भाई रहते है । मंगलवार की रात कुछ अज्ञात चोर मकान से सटे सामने स्थित शिव शान्ति कुटीर के छत से होकर नाजिर के मकान  में घुस गये । जिस घर में बड़ा बक्सा रखा था । उसमें बकरी व खसी बंधे थे । बक्सा खोलने की खटर पटर आवाज पर बकरी व खसी मिमियाने लगे । घर में रात में खटर पटर व मिमियाने की आवाज पर नाजिर की मां जग गई तथा शोर मचाया । अचानक परिवार के महिलाओं व बच्चों द्वारा शोर मचाने पर चोर बगैर चोरी किये पुनं उसी रास्ते छत से उतर कर फरार हो  गये । आस पास के लोगों का कहना है कि कुछ दिन लकड़ी के फाटक लगे दुकान का दरवाजा तोड़ कर चोर नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है । अब घनी आबादी के बीच घर में घुस कर चोरी की घटना को भी अंजाम देने का असफल प्रयास कर रहे है । ऐसे मे नागरिकों ने रात में बाजार में पुलिस गश्त लगाये जाने की मांग स्थलीय थानाध्यक्ष से की है ।


रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली