बदहाल बिजली: न आने का समय मालूम, न जाने का

बदहाल बिजली: न आने का समय मालूम, न जाने का



बैरिया (बलिया): स्थानीय तहसील क्षेत्र में बीते महीनों से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल है। पूरे क्षेत्र में बिजली के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। हालत यह है कि निर्धारित रोस्टर के बावजूद उपभोक्ताओं को मुश्किल से सात से आठ घंटे ही बिजली मिलती है। वहीं विगत तीन दिनों से बरसात होने के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। क्षेत्र के सोनबरसा, भोजापुर, भगवानपुर, सावनछपरा,चौबे की दलकी, लालगंज, बैरिया, रानीगंज, तालिबपुर, करमानपुर, दुर्जनपुर, नारायणगढ़, श्रीनगर सहित दर्जनों गांवों में 48 घंटे से बिजली ठप है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बीते एक माह से वैसे ही मुश्किल से बिजली अधिकतम सात से आठ घंटे ही मिली रही थी, उसमें भी बिजली का आना-जाना लगा रहता है। विद्युत उपकेंद्र ठेकहां, जयप्रकाशनगर, बैरिया नवीन व बैरिया देहात की स्थिति बद से बदतर हो गई है। थोड़ी सी बारिस होते ही हाईटेंशन बार-बार ब्रेक डाउन हो जाता है। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। उक्त सभी विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट चौकीदार व लाइनमैनों के सहारे यहां की विद्युत आपूर्ति निर्भर है। वहीं उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि पूरे बैरिया तहसील क्षेत्र में जर्जर तारों की वजह से आपूर्ति बाधित रहती है।

रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क