आल्टो का शीशा तोड़ उड़ाया सामान

आल्टो का शीशा तोड़ उड़ाया सामान



रेवती (बलिया)। थाना अंतर्गत रेवती सहतवार मार्ग के पचरूखा चट्टी पर दुकान के समीप खड़ी अल्टो कार का शीशा तोड़कर चोर एलसीडी, डेक व गाड़ी का कागजात चुरा ले गये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर ग्राम निवासी अजय शर्मा की पचरूखा चट्टी पर फर्नीचर की दुकान है। वह प्रतिदिन अपनी अल्टो कार दुकान के समीप खड़ा कर दिया करते है। रविवार की रात अपनी अल्टो कार वही खड़ी कर घर चले गये। सोमवार को सुबह चट्टी पर दुकान खोलने पहुंचे तो अल्टो कार का दाहिने साइड का शीशी टूटा देख कर अवाक रह गये। गाड़ी के अंदर छानबीन किये तो एलसीडी, डेक व गाड़ी का कागजात गायब था। घटना की जानकारी लगते ही आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित व्यक्ति द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद