स्वास्थ्य परीक्षण के साथ किशोरियों में वितरित हुआ नैपकिन

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ किशोरियों में वितरित हुआ नैपकिन



# किशोरी दिवस पर हुआ आयोजन


 दुबहर/बलिया । बाल विकास विभाग के सहयोग से प्रदेश के कुछ जिलों में चलाए जा रहे हैं किशोरी योजना के तहत 8 जुलाई को किशोरी दिवस के मौके पर क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय पर 105 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनकी लंबाई तथा वजन की जांच की गई ।इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इन किशोरियों में नैपकिन एल्बेंडाजोल तथा विटामिन की गोली आदि का वितरण किया गया । इस अवसर  पर आंगनबाड़ी विभाग के दुबहर ब्लाक  की सुपरवाइजर नीलम राय ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के उम्र में यह किशोरावस्था काफी नाजुक और बदलाव की उम्र होती है इसमें कुछ सावधानियां बरतने की बहुत आवश्यकता है । समय पर उचित आहार के साथ ही अपने स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच भी करानी होगी। इसीलिए सरकार ने आंगनवाड़ी विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी मुफ्त में जांच के अलावा दवाओं के वितरण वितरण की व्यवस्था कर रखी है । उन्होंने किशोरियों से कहा कि सहजन का पौधा किशोरावस्था में बड़े ही काम का चीज है इसके पत्ते फूल तथा सहजन के फल के सेवन से अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है ।इसलिए सबको सहजन का उपयोग अपने भोज्य पदार्थों में करना चाहिए । इस मौके पर रिंकू पाल प्रमिला देवी दमयंती पांडे सावित्री पांडे चंदा कुमारी शैल कुमारी आशा लाल मुनी राम रति पाल के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे ।


रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा