तीसरे दिन भी स्कूली बच्चों को नहीं मिला निवाला

तीसरे दिन भी स्कूली बच्चों को नहीं मिला निवाला



# मामला रसोईया संग विवाद का


रेवती (बलिया)। नगर के बीआरसी कैम्पस में स्थित प्राथमिक विद्यालय शहीद स्मारक के प्रधानाध्यापक व रसोईया के बीच चल रहे विवाद के चलते लगातार तीसरे दिन भी एम डी एम का खाना नही बना । जिसके चलते तीन दिन से बच्चें भूखें पेट लौटने के लिए विवश है । 

गत 4 जुलाई को प्रधानाध्यापक बुद्धि प्रताप अस्थाना ने रसोईयां ममता देवी को भोजन बनाने से पूर्व झाडू लगाने का निर्देश दिया। ममता का कहना है कि मेरी नियुक्ति खाना बनाने के लिए हुई है और मुझसे कक्षा में झाडू लगवाया जा रहा है, यह गलत है। इसी बात को लेकर  रसोइया और प्रधानाध्यापक में पहले विवाद हुआ, जिससे स्कूल में मध्यान भोजन बनाने का कार्य बांधित हो गया है। रसोईया ममता देवी का कहना है कि प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम का सारा सामान कमरे में बंद कर दिया गया है, जिससे खाना नहीं बन पा रहा है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि रसोईयां से विवाद है, यदि भोजन में कुछ गड़बड़ी हुई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। या तो रसोईयां को हटा दिया जाय या एमडीएम की जिम्मेदारी की अन्य को दे दी जाय । 

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में हैं। सोमवार को मैरीटार व एक अन्य जगह चल रही मिटिंग के चलते आज बीआरसी पर नहीं पहुंच पाया। मंगलवार को एमडीएम का चार्ज किसी अन्य को देकर मध्यान भोजन शुरू कराया जायेगा। वस्तु स्थिति जो भी हो प्रधानाध्यापक व रसोईयां के विवाद में तीन दिन से मध्यान भोजन नहीं बनने से अभिभावकों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।

रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या