उपचुनाव में महिलाओं की दिखी भागीदारी, 45 फीसदी हुआ मतदान

उपचुनाव में महिलाओं की दिखी भागीदारी, 45 फीसदी हुआ मतदान




मनियर /बलिया। विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत बहदुरा में  रिक्त चल रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर शनिवार को हुए त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में 4फीसदी मतदान हुआ।
गौरतलब हो कि उक्त ग्राम पंचायत में कुछ दिन पहले फुलेश्वरी देवी पत्नी देवेंद्र साहनी की मौत हो जाने के कारण यह पद रिक्त चल रहा था। जिसके सापेक्ष दो लोग रमीता देवी पत्नी श्याम बहादुर व रीता देवी पत्नी तिलक धारी राजभर ने पर्चा दाखिल किया था। शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुर पर हुए मतदान में टोटल 1656 मतदाताओं को मतदान  प्रयोग करने के लिए चार बूथ बनाये गये थे। दिन भर चले मतदान में 370 पुरुष व 380 महिला सहित 750 लोगों ने मतदान किया। इस चुनाव में भी पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। इस तरह से सुबह सात बजे से से शाम पांच बजे तक चले मतदान 45 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी  तादाद में पुलिस फोर्स मुश्तैदी के साथ डटी रही।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद