चमकाने के नाम पर आभूषण लेकर चंपत हुए ठग

चमकाने के नाम पर आभूषण लेकर चंपत हुए ठग


हल्दी,बलिया। थाना क्षेत्र के भरसौता नई बस्ती स्थित लाल बहादुर साहनी के घर जेवर साफ करने के बहाने शुक्रवार की शाम ठग गिरोह द्वारा आभूषण उड़ा लिया गया। इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी गयी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भरसौता स्थित लालबहादुर साहनी के घर दो युवक एक कंपनी का प्रोडक्ट बेचने के बहाने आये और महिलाओं से जेवर साफ करने के लिए मांगा। महिलाओं ने सोने की अंगूठी दो, मंगलसूत्र दो, कान का टाप्स तीन जोड़ा, सिकड़ी एक व चांदी पायल एक जोड़ा सहित अन्य जेवरात दिए। उसके बाद ठग गिरोह ने जेवर को साफ करने के लिए बर्तन में रंग घुला पानी में डूबो देने की बात कह कुछ केमिकल सरिता देवी पत्नी लालबहादुर साहनी के चेहरे पर छिड़क दिया। जिससे वह बेहोश हो गयी और इसी दौरान ठग गहना लेकर भाग निकले। बाद में होश आने पर महिला ने देखा तो बर्तन में रखे जेवर व ठगी करने वाले लोग वहां नहीं थे। लेकिन दरवाजे में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों की फोटो कैद हो गयी थी। पीड़िता द्वारा इसकी लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


रिपोर्ट- अतिश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित