खेत में उतरा करंट, भैंस संग किसान की मौत

खेत में उतरा करंट, भैंस संग किसान की मौत



चिलकहर(बलिया)। शनिवार की सुबह 7 बजे स्थानीय बाजार सटे सिवान में पानी लगे खेत में गयी भैंस को निकालने गये किसान बब्बन यादव निवासी कुआंरी देई उम्र 55 वर्ष की दर्दनाक मौत करेंट की जद में आने से हो गयी तो भैंस भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया है ।   

 ताखा कुआंरी देई संपर्क मार्ग के बगल में खेतों में पानी लगा हुआ था कि खेत में भैंस चली गयी। जिसको निकालने के लिये बब्बन यादव भी खेत में उतर गया। इसी दौरान खेत के उपर से गुजर रहा करेंट प्रवाहित विद्युत तार 440 बोल्ट का खेत में टुटकर गिर गया। खेत में पानी लगा होने के चलते करेंट खेत में फैल गया व मौके पर ही भैंस व बब्बन यादव की दर्दनाक मौत हो गयी एक तरफ  भैंस तो दुसरी तरफ किसान का शव देखकर हर कोई गमगीन था तो परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे तो लोग विधाता को भी कोसते नजर आ रहे थे कि जो इंसान परिजनो संग दरवाजे पर बैठकर बातें कर रहा था कालकवलित हो जायेगा घटना की जानकारी मिलते ही पुर्व मंत्री सनातन पान्डेय भी पहुचकर अधिकारियो से वार्ता की व ढांढ़स बधायां पकड़ी थानाप्रभारी योगेश यादव दलबल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बिजली विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश रहा। कारण कि वर्षो से यह तार चल रहा था जिससे किसी का कनेक्शन तक नहीं था पर लिखीत सूचना के बाद भी तार को विभाग हटवा नहीं सका था। लोगों के आक्रोश के बीच पुलिस ने घटनास्थल पर ही पंचनामा कर शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 रिपोर्ट संजय पांडे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते...
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत