एएनएम सेंटर के बगल में हो रहा ‘गोश्त’ का कारोबार,टीकाकरण बाधित

एएनएम सेंटर के बगल में हो रहा ‘गोश्त’ का कारोबार,टीकाकरण बाधित


बलिया। केन्द्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘इन्द्रधनुष’  को अमली जामा पहने वाला एएनएम सेंटर जिले में विभागीय उपेक्षा के साथ-साथ अतिक्रमण की चपेट में है। नतीजतन गंवई इलाकों में नौनिहालों के टीका करण के कार्य में दुश्वारियां उत्पन्न हो रही है। परिणामस्वरुप ग्रामीण अंचलों के नौनिहालों को टीकारण की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। बावजूद इसके विभागीय हुक्मरान कान में डाल कर आराम फरमा रहे है। विकास खंड चिलकहर के सवन गांव स्थित एएनएम सेंटर तो महज इसकी बानगी भर है। जहां बच्चों की टीककरण की बजाय अतिक्रमणकारी अराजकतत्वों खुलेआम गोश्त का कारोबार कर स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे है।

बता दें कि जनपद नहीं अपितु समूचे प्रदेश में सरकार ने संचारी रोगों के खिलाफ बकायदा अभियान चला रखा है। जिसके तहत लोागों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है। जबकि सवन गांव में इसका माखौल उड़ाया जा रहा है। एएनएम सेंटर पर तैनात नूतन पांडेय और उनके सहयोगियों का आरोप है कि सेंटर के पास में मांस का कारोबार होने से अगल-बगल गंदगी का आलम रहता है। इसके अलावा बदबू और दुर्गंध से आस-पास का वातावरण भी दूषित रहता है। ऐसे में नवजात बच्चों का टीकाकरण जोखिम भरा कार्य रहता है। बताया कि इस बाबत कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया,लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं हुई। जिससे मांस का कारोबार करने वालों का मनोबल बढ़ा है। 

एएनएम नूतन पांडेय की सहयोगियों में शामिल संगिनी गीता, आशा बहुएं कलान्ती, रीना, बिंदू, मीना, प्रमिला, शीला, सुनिता देवी, मंजू सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सोनामति, चंदा देवी, दुर्गावती सिंह, धानमुनी, संतोषी, बिंदू देवी की मानें तो कुछ समय पहले यहां की एएनएम रामदुलारी सिंह रिटायर हुई तब से सेंटर का ताला बंद है और एएनएम नूतन पांडेय अपनी टीम के साथ बाहर बैठकर बच्चों को टीका लगाती है। वहां से चंद कदम की दूरी पर अराजकतत्व मुर्गा और बकरा काटते है।इसकों लेकर ग्रामीणों में ऊबाल है।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल 11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
मेष आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। सिद्धि योग के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई