रैली निकाल किया संचारी रोगों के प्रति जागरुक

रैली निकाल किया संचारी रोगों के प्रति जागरुक


हल्दी/बलिया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के अधीक्षक डा संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मच्छर जनित बीमारियों मस्तिष्क ज्वर, कालाजार, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू , फाइलेरिया, जेई, आएईएस से बचाव की जानकारी आम लोगों को दी गई । अधीक्षक डा. संजय कुमार वर्मा ने कहा के सबसे ज्यादा  संचारी रोग मच्छरों से फैलता है । अपने घर के आसपास पानी न लगने दें तथा  साफ सफाई व खान-पान पर विशेष ध्यान दें। बाजारू चीज  का प्रयोग कम करें। विशेष ध्यान रहे की घर के आसपास की नालियां ढकी रहे और मच्छरों की उत्पत्ति रोकने समेत अन्य एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है। क्योंकि गंदगी के चलते मच्छरों व कीटाणुओं के प्रकोप से संचारी रोग का खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर डा. जगमोहन प्रसाद , डा. देवेंद्र दशरथ, डा. प्रवीण यादव , डा. कन्हैयालाल ओझा, दिवाकर तिवारी, डा. बरमेश्वर सिंह, पशुपति नाथ पांडे, संजय कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह, शहीत सभी स्वास्थ्य कर्मी व क्षेत्र की आशा बहुएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट- अतिश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय