सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ईओ को ज्ञापन

सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ईओ को ज्ञापन


मनियर/ बलिया । नगर पंचायत मनियर में बिना प्रस्ताव व टेंडर के हो रहे निर्माण व अन्य कार्यो को लेकर गुरूवार को दो तिहाई सभासदों ने अधिशासी अधिकारी मनियर मणि मंजरी राय को ज्ञापन सौपा। सभासदो ने अपने दिये गये 
ज्ञापन में उल्लेख किया है। कि नगर पंचायत के वार्ड नं 7 में करीब दो वर्ष पहले बनाये गये शौचालय जो चालू हालत में था।जिसमें ठेकेदार की कटौती भी बाकी है। उक्त शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया था। उस शौचालय का किसी अधिकारी द्वारा उसे त्याज्य घोषित नही किया गया और न ही बोर्ड द्वारा कोई प्रस्ताव पारित है।लेकिन उसे तोड़कर नया सीट बैठाया जा रहा है। जो नगर पंचायत के धन का निजी स्वार्थ में अपव्यय है।उक्त कार्य का प्रस्ताव व टेंडर नही होने के कारण यह नगरपालिका एक्ट के बिरूध्द है।ऐसे ही बिना टेंडर व प्रस्ताव के बिना नगर में ठेका , संविदा व नियमित कर्मचारियों को मिलाकर 60 सफाई कर्मचारी के होते हुए भी किसी अन्य ठेकेदार द्वारा नाली सफाई करायी जा रही है।जिसमें लाखों रूपये का बंदरबांट की आशंका है।उक्त कार्यो को नगर पालिका एक्ट के तहत के समक्ष लाया जाना व ई टेंडर कराकर कराया जाना उचित है।
इस मौके पर अंजनी सिंह , मीरा देवी , अमरेन्द्र सिंह , इफ्तेखार अहमद , विनय सिंह , गिरजा शंकर राय , धनजी प्रजापति , प्रभावती देवी , गायत्री देवी आदि सभासद रहे।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली