दाड़ काटने को लेकर चटकी लाठियां, आधा दर्जन जख्मी

दाड़ काटने को लेकर चटकी लाठियां, आधा दर्जन जख्मी



सिकन्दरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के गाजीपाकड गांव में बुधवार की सुबह दाड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें 4 महिलाओं सहित कुल 7 लोग घायल हो गए, आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाजीपाकड गांव निवासी बृजलाल के परिवार के लोग खेत के दाड के पास कुछ कर रहे थे इसी दौरान उनके पट्टीदार अवधेश के परिवार के लोगों ने दाड काटने से मना किया। जिसके बाद दोनों परिवारों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चलने लगे जिसमें एक पक्ष से पुनीता उम्र 16 वर्ष पुत्री  राजकुमार ललिता उम्र 36 वर्ष पत्नी अवधेश राम विद्यावती देवी 40 वर्ष पत्नी राजकुमार अवधेश राम 38 वर्ष जबकि दूसरे पक्ष से बृजलाल 40 वर्ष जवाहिर 45 वर्ष प्रभावती 40 वर्ष पत्नी जवाहिर घायल हो गए सभी घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां विद्यावती व अवधेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया।  वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद