पखवाड़े भर से ढिबरी युग में जी रहे दलित बस्ती के लोग

पखवाड़े भर से ढिबरी युग में जी रहे दलित बस्ती के लोग




सुखपुरा(बलिया)। समीपवर्ती ग्राम अपायल के दलित बस्ती के समीप का ट्रांसफार्मर एक पखवारा पूर्व जल गया।सूचना के बाद भी जले ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर विभाग ने नहीं लगाया है। जिसके चलते गांव की आधी आबादी को विद्युत आपूर्ति से महरूम रहना पड़ रहा है।इसको लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में तीव्र आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार के 48 घंटों के भीतर जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के निर्देश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।लोगों ने कहा है कि यदि 3 दिनों के भीतर जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो विद्युत उपभोक्ता सब स्टेशन सुखपुरा का घेराव करने को विवश होंगे।


रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...