किरोसिन की मार से कराह रहा गरीब

किरोसिन की मार से कराह रहा गरीब



सुखपुरा(बलिया)। गरीबों के घरों में इस्तेमाल होने वाला किरासन तेल उनकी जेब पर भारी पड़ने लगा है। भारत सरकार ने राशन की दुकानों पर मिलने वाले किरासन तेल पर प्रति माह 55 पैसे की वृद्धि कर दिया है। इसके चलते किरासन तेल 35 रूपये प्रति लीटर हो गया है। निश्चित रूप से गरीब किरासन तेल खरीदने से दूर भाग रहा है और उसे 5 रूपये के कैंडिल और दीया पर ही भरोसा रह गया है।सरकार ने अपने पूर्व के आदेश को निरस्त नहीं किया तो कुछ एक महीने में किरासन तेल 40 रूपये प्रति  लीटर हो जाएगा जो गरीबों के पहुंच से और बाहर होगा। वैसे भी अब मध्यम एवं  संपर्क परिवार किरासन तेल का उठान नहीं कर रहा है कारण रोशनी के लिए उनके यहां वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है लेकिन ग़रीब जिनकी झोपड़ियों में आज भी दिया दिखाई दे रहा है उन्हें अब भी किरासन तेल की जरूरत है।शासन के तुगलकी फरमान ने गरीबों को किरासन तेल से दूर कर दिया है।इस संदर्भ में कोटेदारों का कहना है कि तेल की प्रति माह बढ़ती कीमत एवं संपन्न लोगों द्वारा तेल का उठान नहीं  करने से कोटेदारों के यहां किरासन तेल एक्स्ट्रा बचा रहता है।जिसके चलते उनका पूंजी फंसा रहता है।गरीबों ने सरकार से इस पर पुनर्विचार कर किरासन तेल की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने की मांग की है।


रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली