खेत की जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

खेत की जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत



चिलकहर(बलिया)। नगरा गड़वार के  मार्ग के  स्थानीय बाजार से दक्षिण सिवान में जाने वाले चक मार्ग के बगल स्थित गड्ढे  में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक  की दर्दनाक मौत हो गयी । जबकि एक अन्य  गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व ट्रैक्टर को कब्जे में लिया व घायल को इलाज को भेजवाया, जहां पर हालत नाजुक बतायी जा रही है।          
जानकारी के अनुसार थाना गड़वार अंतर्गत मझौवा का ट्रैक्टर रामपुर निवासी अनिल यादव खेत की जुताई करके मुख्य सड़क की तरफ आ रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर चक मार्ग के बगल में स्थित खड्ड में जा गिरा। ट्रैक्टर दो पलटनिया लेने के बाद अजीत (22) यादव  व अनिल यादव (18) ट्रैक्टर के नीचे दब गये। खेतों में काम कर रहे लोगों के हो हल्ला करने पर जुटी भीड़ ने दबे हुये दोनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना पाकर ताखा चौकी प्रभारी रामगोपाल त्यागी भी जा पहुंचे व घायल को बछईपुर भेजवाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर मऊ के लिये रेफर कर दिया गया, जहां पर हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। सोमवार को हुई दर्दनाक घटना से हर कोई हतप्रभ दिखा।

रिपोर्ट संजय पांडेय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा