अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया अधिशासी अभियंता का घेराव

अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया  अधिशासी अभियंता का घेराव



बलिया। जनपद मेंं हो रहे अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामपुर कार्यालय पर छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के आह्वान पर विभागीय कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया। रानू पाठक ने प्रबन्ध निदेशक को भेजे गए सात सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से जनपद की बदहाल विद्युत आपूर्ति मेंं सुधार की चेतावनी दें डाली। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विभाग पर जोरदार नारेबाजी करते हुये एक्सईएएन का घेराव किया।

आरोप लगाया कि भीषण गर्मी मेंं बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है, जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। बलिया शहर सहित ग्रामीण अंचलों मेंं ओवरलोड, जर्जर तार, जर्जर खम्भों का बहाना बना आपूर्ति बाधित की जा रही है। इस गंभीर समस्या के निदान व 20 घंटे आपूर्ति के लिए 18 जुलाई 2014 को शहीद पार्क चौक पर हुये सात दिवसीय आमरण अनशन के उपरांत ऐतिहासिक जनआन्दोलन के बाद शक्ति भवन लखनऊ से एमडी ने बलिया जनपद की बदहाल आपूर्ति को संज्ञान मेंं ले कर स्थिति मेंं सुधार किया था। 
लेकिन एक तरफ़ जहां पूरे प्रदेश मेंं सरकारें बेहतर आपूर्ति का दावा ठोंकती नज़र आ रहीं, वही यहाँ की नजीर उन्हें आंख चिढ़ा रहीं है। 

बलिया शहर मेंं टाउन 3 की स्थिति तो बद से बदतर है। बीते दो दिन से आपूर्ति बाधित है, तो प्रत्येक टाऊन क्षेत्र व गांवों मेंं लो वोल्टेज की समस्या से समस्या उत्पन्न हो रहीं है। ठंड के मौसम मेंं ही घेराव के दौरान ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन वो आज तक ना बढ़ी जिसके वजह से ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो रही है। रानू पाठक ने चेतावनी देते हुवे क़हा कि अगर 7 दिनों के अंदर आपूर्ति सुचार रुप से ना शुरू हुई तो वो आमरण अनशन को बाध्य होंगे, जिसके बाद उसकी सारी ज़िम्मेदारी विभाग की होगी। 
इस मौके पर अंकित तिवारी, विवेक पान्डेय, टिंकू चौबे, पंकज पांडेय, राहुल मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह, प्रवीन सिंह, बबलू यादव, अनुभव मिश्रा, रामानुज तिवारी, संतोष वर्मा, शिवम सिंह, मनोज कुमार, मेराज आलम, नीतीश सिंह, गोलू पान्डेय, आकाश जायसवाल, मोहित जायसवाल, नीतीश सिंह, आदि मौजूद रहें। 


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स  बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
बलिया : महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा जारी निर्देश तथा जिलाधिकारी से प्राप्त...
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार