दीवान के दुर्व्यवहार से फरियादियों में आक्रोश

दीवान के दुर्व्यवहार से फरियादियों में आक्रोश



मुरली छपरा (बलिया)। दोकटी थाना में तैनात दीवान के दुर्व्यवहार से फरियादियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। आए दिन दीवान द्वारा फरियादियों के साथ निर्धारित रेट पर वसूली के  लिए तू तू-मैं मैं हुआ करता है। अगर आपको असलहा का लाइसेंस पर रिपोर्ट लगाना है तो पांच हजार रुपये, हरे पेड़ कटवाना हो या पासपोर्ट का सत्यापन करना है तो दो हजार रुपये। अगर चरित्र प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाना हो तो 1500 से दो हजार रुपये जमा करने के बाद ही उक्त कार्य संभव है। अगर कोई व्यक्त अपनी समस्या लेकर थाने में जाता हो तो सबसे पहले यहां उक्त चर्चित दीवान उससे उलझ जाता है। 
लोगों का आरोप है कि जब कोई व्यक्ति अपना फरियाद लेकर थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष से मिलने की बात कहता है तो चर्चित दीवान का जवाब होता है, यहां का मैं ही सारा कार्य कर दूंगा, दूसरे की क्या जरूरत है और कार्यों का निर्धारित रेट जमा करने को कहता है। अगर कोई ना-नुकूर करता है, तो उसे थाना परिसर से भगा दिया जाता है।

रिपोर्ट विद्या भूषण चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा