छात्रों ने वीसी की पत्नी को बनाया बंधक, हडकंप

छात्रों ने वीसी की पत्नी को बनाया बंधक, हडकंप




नई दिल्ली। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने आरोप लगाया है कि जिस वक्त वह एक आधिकारिक बैठक में थे उस वक्त उनके घर पर 400-500 छात्रों ने हमला बोल दिया। उन्होंने बताया मैं घर पर नहीं था, मुझे शाम को तकरीबन छह बजे इस घटना की जानकारी मिली कि 400-500 छात्र मेरे घर के सामने इकट्ठा हो गए हैं। उन लोगों ने मेरे घर पर तैनात गार्ड को धक्का दे दिया और गेट को तोड़कर खोल दिया और घर के भीतर घुस गए। यह घटना सोमवार की शाम की है।



वीसी ने बताया कि जिस वक्त छात्रों ने मेरे घर पर हमला बोला उस वक्त मेरी पत्नी घर पर अकेली थी। आप स्थिति की कल्पना कर सकते हैं, जब घर में एक महिला अकेली थी और उसे घर पर तकरीन तीन घंटे तक इन लोगों ने परेशान किया। जगदीश कुमार ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, हम छात्रों के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन गैर कानूनी तरीका अपनाना, हिंसक रास्ता अपनाना, यह कतई जेएनयू के छात्रों से अपेक्षित नहीं था। उन्होंने कहा कि जेएनयू का शिक्षक और संस्थान का मुखिया होने के नाते मैं छात्रों को माफ कर दूंगा, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि छात्र खुद में सुधार करेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली