आज तक नहीं मय्यसर हुई किसान सम्मान निधी की धनराशि

आज तक नहीं मय्यसर हुई किसान सम्मान निधी की धनराशि


सुखपुरा,बलिया। सरकार के दावे एवं प्रतिदावे के बावजूद किसान सम्मान निधि योजना का प्रथम किश्त आज तक पात्र ज्यादातर किसानों के खाते में नहीं आया है। इससे किसानों में सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना से मोहभंग होने लगा है। आज किसान इसको लेकर काफी परेशान है।इस संदर्भ में पात्र किसानों का आरोप है कि जिन किसानों ने फार्म भरते समय पूर्वांचल बैंक का आपना खाता नंबर दिया है। उन किसानों के खाते में इस मद का एक धेला तक नहीं आया है। किसानों ने जब लेखपाल से इस संदर्भ में प्रश्न किया तो लेखपाल ने कहा कि वह किसानों के संबंधित कागजात तहसील मुख्यालय पर जमा कर दिए हैं। तहसील मुख्यालय से भी पता चल रहा है कि तहसील मुख्यालय भी अधिकांश किसानों के कागजात आनलाइन कृषि विभाग को स्थानांतरित कर दिया है। कृषि विभाग किसानों के हक पर पता नहीं किन कारणों से कुंडली मारे बैठा है। कस्बा और आसपास के प्रबु( एवं पात्र किसानों अनिल सिंह, गणेश सिंह, विजय शंकर सिंह, छबीला यादव, शिवजी यादव, बैजनाथ, विनय सिंह आदि ने सरकार से विशेषकर कृषि विभाग से वंचित किसानों के खाते में योजना की पहली किश्त भेजने का अनुरोध किया है। अन्यथा की स्थिति में किसानों का कहना है कि हम इस योजना का लाभ लेने के लिए आंदोलन करने से भी परहेज नहीं करेंगे।

रिपोर्ट- डा.विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक