प्रधान संघ के संगठन मंत्री बने नफीस

 प्रधान संघ के संगठन मंत्री बने नफीस



बलिया । दुबहर ब्लाक के घोड़हरा ग्राम पंचायत के युवा ग्राम प्रधान नफीस अख्तर को प्रधान संघ का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है ।यह जानकारी प्रधान संघ के प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने दी । उन्होंने आशा व्यक्त किया हैं  कि नफीस अख्तर के नेतृत्व में प्रधान संघ और सक्रिय तथा मजबूत होगा ।कहा कि नफीस अख्तर के राजनीतिक अनुभव का लाभ प्रधान संघ को मिलेगा । वही पत्रकारों से बातचीत में नफीस अख्तर ने बताया कि गांव के विकास से ही भारत का विकास सम्भव है ।ऐसे में चौबीस घण्टे जनता के बीच उनके सुख दुख में शामिल होकर ग्राम प्रधान प्रतिदिन विकास की नयी इबारत लिखता है ।लोगो के राशन कार्ड से लेकर सड़क आदि बनाने की पहल करता हैं । सच्चे मायने में पंचायत प्रतिनिधि  ही विकास पुरूष हैं । इनको भी अन्य जनप्रतिनिधियो की भांति थोड़ी बहुत सुबिधायें जरूर मिलनी चाहिए । इसके लिए  शासन में बैठे लोगों से जरूर वार्ता की जाएगी ।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन