जाते-जाते 'साकेत' को राजनीति की शुभकामना दे गयी 'अनुपमा'

जाते-जाते 'साकेत' को राजनीति की शुभकामना दे गयी 'अनुपमा'



बलिया। प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल गुरुवार को बलिया में रही। इस दौरान मंत्री ने एक ओर जहाँ  विभागीय समीक्षा बैठक में मातहतों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया तो वही लेखपालों में लैपटॉप  भी वितरित किया । इतना ही नहीं मंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर पौधरोपण भी किया। 

इसके पूर्व भाजपा नेता साकेत सिंह सोनू के नेतृत्व में भाजपाईयो ने बेसिक शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल का जोरदार स्वागत किया। यही कारण रहा कि साकेत की पहल पर मंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ कर महर्षि भृगु की समाधि का दर्शन-पूजन किया। वहाँ से मंत्री जी का काफिला साकेत सिंह सोनू के आवास पहुंचा, जहाँ भाजपा नेता के परिजनों ने श्रीमती जयसवाल को महर्षि भृगु का चित्र एवं स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया।  इस दौरान साकेत के कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। बेसिक शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने साकेत सिंह को अपना छोटा भाई बताया। कहा कि मेरे छोटे भाई ने मुझे इतने स्नेह के साथ बुलाया की मैं तमाम जरूरी कामो को छोड़ कर आई और उसी की वजह से मैं आज अपने समाज के लोगो के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सम्लित हो पाई। उन्होंने ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साकेत सिंह को  राजीनीति की अग्रिम शुभकामनाएं  दी तथा देवरिया जनपद के लिए रवाना हो गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद शंकर दुबे जिलाध्यक्ष भाजपा , विनय सिंह, देवन्द्र यादव , विवेक सिंह, राकेश गुप्त श्रीपत शुक्ला, यशजीत सिंह, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। 


  By-Ajit 0jha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या