अघोषित विद्युत कटौती से हलकान हुआ जनजीवन

अघोषित विद्युत कटौती से हलकान हुआ जनजीवन



गड़वार(बलिया)। उमस भरी गर्मी और ऊपर से लगतार हो रही बिजलीं की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। बिजलीं गुल होने के बाद पता नहीं चलता कि बिजली कब आयेगी।दिन हो या रात बस लोगों को इन दिनों अघोषित बिजली कटौती का ही भय सताता रहता है कि बिजली न जाने कब गुल हो जाये।बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो गई है।विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनाये गये शेड्यूल के अनुसार भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वहीं छोटे उद्योग और बिजली पर निर्भर दुकानदारों में विद्युत विभाग के प्रति खासा रोष व्याप्त है।दशकों वर्ष पूर्व लगाये गए तार भी पूरी तरह से जर्जर हो चुके है,जिससे आये दिन कहीं न कहीं तार गिरने की समस्या होती रहती है। गड़वार सहित आसपास के कई गांवों की बिजली पहले फेफना फीडर से आती थी,लगभग 2 महीने पहले गड़वार का विद्युत उपकेंद्र शुरु हो गया।स्थानीय लोगों ने सोचा कि गड़वार में विद्युत उपकेंद्र शुरू हो जाने से विद्युत कटौती में सुधार हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जर्जर हो चुके तारों को बदलने के लिये स्थानीय ग्रामीणों द्वारा  अनेक बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की भी की गई,लेकिन विभाग के ऊपर इसका कोई भी असर नहीं है।लंबे अरसे से समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार और जर्जर हो चुके तारों को जल्द से जल्द बदलने हेतू संबंधित उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार