48 घंटे में दो बच्चों की मौत से गमगीन हुआ गाँव का माहौल

48 घंटे में दो बच्चों की मौत से गमगीन हुआ गाँव का माहौल



मनियर /बलिया। गौरीशाहपुर मठिया के राजभर बस्ती में 2 दिनों के अंतराल में दो बालकों की मौत से बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई ।विगत सोमवार के दिन मनियर थाना क्षेत्र की गौरी शाहपुर मठिया निवासी संदीप 6 वर्ष पुत्र छट्ठू राजभर की सर्पदंश से हुई मौत के गम से बस्ती के लोग अभी उबर नहीं पाए थे कि बुधवार के दिन करीब 9:00 बजे बस्ती के रविंद्र राजभर के 10 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार की मौत तबीयत खराब होने से हो गयी।मंगलवार की रात में धीरज के हाथ और शरीर में दर्द के साथ उसकी आंखों की रोशनी अचानक चली गयी। परिजन उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह लेकर के गए वहां आराम न मिलने पर उसे जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराए ।इलाज के दौरान उसकी मौत जिला अस्पताल में हो गयी। 2 दिन के अंतराल में दो बालकों की मौत से बस्ती में कोहराम मच गया।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली