फर्जी अंक पत्रों के सहारे नौकरी पाने वाला शिक्षक सेवा मुक्त

फर्जी अंक पत्रों के सहारे नौकरी पाने वाला शिक्षक सेवा मुक्त



बलिया: अंक पत्र में हेरफेर करके नौकरी पाने वाले प्राथमिक अध्यापक नारायण यादव निवासी बिसौली की सेवा समाप्त करने का आदेश जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने दिया है। सुबह 9 से 11 तक जन सुनवाई के दौरान शिकायत आई, जिसकी विधिवत जांच कराई गई तो अध्यापक को दोषी पाया गया। चूंकि इससे पहले भी जनसुनवाई पोर्टल पर यह शिकायत मिली थी, जिसके बाद अध्यापक के प्रमाण पत्रों की जांच बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा कराई जा चुकी है।  जिसने यह स्पष्ट हुआ है कि अध्यापक नारायण यादव ने अंको में हेरफेर करके अपना चयन कराया है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को 15 दिन के अंदर अध्यापक की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार