एक्शन में पुलिस: चार के खिलाफ हुईं गैंगेस्टर की कारवाई

 एक्शन में पुलिस: चार के खिलाफ हुईं गैंगेस्टर की कारवाई


रेवती (बलिया)। चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में स्थानीय पुलिस पूरी तरह से एक्शन में आ गई है । एस एच ओ राकेश सिंह ने बताया कि अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने मे संलिप्ता के चलते चार लोगों पर गैंगेस्टर के तहत कार्यवाही की गई है ।  इसमें मदन पासवान निवासी कोलेन पांडेय के टोला खरिका को 0,315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया । इसके पूर्व इसी गांव निवासी अनिल पासवान व पंकज पासवान को भी एक तमन्चा 0,315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस तथा दूसरे को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया जा चुका है ।





विभिन्न 64 मुकदमों में 1183 लोगों पर 107/116 के तहत कार्यवाही की गई है । 342 असलहों  के साक्षेप में 93 जमा होने है शेष जमा कराये जा चुके हैं । इसके अलावे 3173 लीटर कच्ची व 3009 लीटर अंग्रेजी कुल 6182 लीटर शराब बरामद की गई है । अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ़ गैंगेस्टर के तहत की गई कार्यवाही के चलते धंधेबाजों में काफी दहशत ब्याप्त है ।

रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal