अजय सिंह हत्याकांड : एक सप्ताह बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर आरोपी प्रधान प्रतिनिधि

अजय सिंह हत्याकांड : एक सप्ताह बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर आरोपी प्रधान प्रतिनिधि


 मनियर /बलिया। थाना क्षेत्र के पिलूइ निवासी व्यवसायी अजय अजय हत्याकांड का आरोपी पिलूई गांव के प्रधान प्रतिनिधि विशाल कुमार के घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार के दिन मनियर कस्बे  के करीब दो दर्जन लोगों ने थानाध्यक्ष मनियर सुभाष चंद्र यादव से मिलकर प्रधान प्रतिनिधि की गिरफ्तारी की मांग की तथा कहा कि प्रधान प्रतिनिधि के घर पर दबिश दी जाय अगर ऐसा नहीं हुआ तो पब्लिक सड़क पर उतरने को बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इसके पूर्व भी 21 जून को मनियर के युवाओं ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक बलिया एवं जिला अधिकारी बलिया से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी जिसमें अधिकारी द्वय ने 3 दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। हत्या में  9 नामजद आरोपियों में से 8 ने सरेंडर कर दिया है लेकिन अभी भी प्रधान प्रतिनिधि पुलिस की पकड़ से बाहर है ।गिरफ्तारी की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से मदन सिंह, सभासद संजीव कुमार सिंह ,पूर्व प्रधान असना योगेश सिंह, राविंश सिंह सहित आदि  शामिल है।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार