महावीरी झंडा जुलूस को संपन्न कराने को प्रशासन ने कसी कमर

महावीरी झंडा जुलूस को  संपन्न कराने को प्रशासन ने कसी कमर




सिकंदरपुर (बलिया)।  सिकन्दरपुर में पूरी की तर्ज पर हर साल निकलने वाले भगवान जगरनाथ जी रथ यात्रा की तरह ही सिकन्दरपुर में भी अलग-अलग अखाड़ों द्वारा कुल चार जुलूस निकाले जाते हैं। जिसमें राम अखाड़ा का पहला जुलूस 22 जून को संपन्न हो चुका है, वही लक्ष्मण अखाड़ा का दूसरा जुलूस 25 जून, भरत अखाड़ा का तीसरा जुलूस 28 जून, शत्रुघ्न अखाड़े का चौथा जुलूस 1 जुलाई को सम्पन्न होगा, वहीं मुख्य और ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस रथयात्रा 4 जुलाई को निकाला जायेगा।
इन सभी जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर हर जुलूस में प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल, पीएससी के जवान, महिला पुलिस, व दर्जनों थानों की फोर्स तैनात की गई है और क्रमशः सभी जुलूसों मे फोर्स की तैनाती की जाएगी, वही क्षेत्राधिकारी पवन कुमार व उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव पूरी संजीदगी के साथ जुलूस की हर स्थिति पर लगातार नजरें बनाए हुए हैं, जिससे सभी जुलूस सकुशल सम्पन्न कराया जा सकें।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे