अधेड़ समेत तीन पर टूट कर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, एक की मौत

अधेड़ समेत तीन पर टूट कर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, एक की मौत


सिकंदरपुर/बलिया । थाना क्षेत्र के हरदिया लखवलिया गांव में सोमवार की दोपहर में हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से रामचंद्र राजभर (48) की मौत हो गई। वहीं पास बैठे गिरेंद्र राजभर (35) व हरिशंकर राजभर (38) झुलस गए। इन दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ये तीनों गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे गर्मी से बचने के लिए बैठ हुए थे। इसी बीच ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार अचानक टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में तीनों आ गए। आस-पास के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर अपूर्ति बंद कराई। इसके बाद सामुदायिक केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद