कांग्रेस ने ड्रीम गर्ल को दिखाया 'सपना'

कांग्रेस ने ड्रीम गर्ल को दिखाया 'सपना'



नई दिल्ली। मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी शनिवार शाम को कांग्रेस में शामिल हो गई। सपना चौधरी को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। वो मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। वहां उनका मुकाबला बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से होगा। हेमा मालिनी को भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। इस सीट पर सपना के उतरने से कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने सपना चौधरी को मथुरा लोकसभा सीट से टिकट का ऑफर दिया है। मथुरा जाट बाहुल्य सीट मानी जाती है। यहां पर सपना चौधरी जाट वोटरों को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ सपना चौधरी को उम्मीदवार हो सकती हैं। पिछली बार आरएलडी के के नेता जयंत चौधरी को हेमा मालिनी से मात दी थी।


सपना चौधरी ने अपने कई इंटरव्यू में सार्वजनिक तौर पर ये बताया है कि वो सोनिया गांधी से काफी प्रभावित हैं। पिछले साल सपना चौधरी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। जब उनसे पूछा गया कि राहुल और सोनिया से उन्होंने मुलाकात की है इसके पीछे कोई खास वजह है, इस पर उन्होंने कहा कि हर बात के पीछे वजह हो ये जरूरी नहीं है। जब सपना से पूछा गया कि क्या वो कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि हां वो कांग्रेस का प्रचार कर सकती हैं।
सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा को रोहतक में हुआ था। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की थी। अपने घर को संभालने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर चुना। वह हरियाणा के कई रागिनी प्रतियोगिताओं में भाग लेती थीं और स्टेज शो भी करती थीं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित