मानसूनी बारिश से बुझी धरती की प्यास, खिले किसानों के चेहरे

मानसूनी बारिश से बुझी धरती की प्यास, खिले किसानों के चेहरे



रसड़ा (बलिया)।  शनिवार को सुबह से शाम तक जनपद के सभी तहसीलों में  मौसम की पहली  झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए  वहीं भीषण गर्मी व उमस से लोगो को काफी राहत मिली है। पानी के बगैर बेहाल पशु पक्षियों को भी प्रकृति ने जीवन दान दे दिया है। हालाकि पहली बरसात ने गांवों व नगरपालिका क्षेत्र की साफ सफाई की पोल खोल दी है लेकिन घंटो हुए मूसलाधार बारिश से सालो से जमे नाबदान के कीचड भी साफ हो गए है। खेतो में किसानों के पड़े बेहन डूब गए वहीं बारिश होते ही सूखे पड़े हैंडपंप भी पानी देने लगें है। ताल तलैया खेतों में भी जल से लबालब हो गए है।
        मौसम विभाग की समस्त अटकलों को खारिज करते हुए शुक्रवार की आधी रात से क्षेत्र में शुरू हुई बारिश शनिवार को शाम तक जमकर बरसी। बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। घंटो हुए बरसात से जहा सड़कों पर आवागमन ठप है, वहीं नगर की दुकानों सहित माल भी  सुनी सुनी रही ।  दिनभर ग्राहक नहीं दिखाई पड़े।इस सबके बावजूद लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। किसानों के चेहरे भी खिले हुए दिखें। किसानों की माने तो ऐसी बरसात चार दशक पूर्व हुई थी। जब पहली ही बरसात में तालाब एवं खेत जल से लबालब हो जाते थे। किसानों का मानना है कि धान की अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि खेतों में भी पानी जमा होने के कारण धान की बेहन डूब गई है।भारी बरसात ने रसड़ा सीएचसी सहित नगरपालिका क्षेत्र के साफ सफाई की पोल खोल दी है। जल निकासी की अच्छी व्यवस्था नहीं होने से प्रमुख सड़कों पर भारी जलजमाव देखा गया ।


रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद