श्रीनाथ मठ पहुंचे बालकृष्ण, किया भाजपा पर वार
On



रसड़ा (बलिया) । शनिवार को श्रीनाथ बाबा के प्रागंण में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी द्वारा घोसी लोकसभा से घोषित प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान के प्रथम आगमन रसड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फ़ूल मालाओं से भव्य स्वागत किया साथ ही चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना की।
साथ ही घोसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए अपने सम्बोधन में बालकृष्ण चौहान ने कांग्रेस की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर देश में अमन और अमान लाना चाहते हैं तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एवं प्रियंका जी के हाथों को मजबूत करना होगा । बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष बलिया उपाध्याय मंजीत सिंह बलिया , जवाहर चौहान, विशाल चौरसिया ,दुर्गविजय सिंह, लक्ष्मीनारायण यादव, रामभवन उपाध्याय शिव जी तिवारी, संचालन महावीर भाई वर्नवाल ने किया ।
रिपोर्ट पिन्टू सिंह
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 09:49:02
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...






Comments