वध को जा रही तीन गायें बरामद, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

वध को जा रही तीन गायें बरामद, दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे



हल्दी/ बलिया। थाना क्षेत्र के भदवरिया टोला से शुक्रवार की दोपहर इलाकाई पुलिस ने वध के लिए  पिकअप से जा रही तीन गायों को पकड़ा है। साथ ही गायों को बिहार ले जा रहे दो गौ- तस्करों को गिरफ्तार किया है। गौ वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार की दोपहर हल्दी पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि पिकअप पर गाय लदी हुई है जो बिहार जा रही है।सूचना पाकर उपनिरीक्षक जटाशंकर चौबे अपने हमराहियों राजबहादुर यादव व विनोद सिंह के साथ बिहार घाट जाने वाले रास्ते पर घेरा बंदी करके वाहन चेकिंग करने लगे। उसी समय एक पिकअप आती दिखाई दी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पिकअप बीआर 03 जी ए 8117 में देखा तो अन्दर तीन गाय लादी गयी थी। पुलिस वाहन सहित दोनो गौ तस्करो को थाने ले आयी। दोनों ने अपना नाम धर्मेंद्र नट पुत्र लालबाबू नट निवासी लल्लन जी के डेरा थाना ब्रम्हपुर , बिहार तथा बीरू यादव पुत्र स्व०ब्रम्हदेव यादव निवासी भदवरिया टोला थाना हल्दी बताया।इन सभी के विरुद्ध धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने गायो की सुपुर्दगी कर दी है।


रिपोर्ट अतीस उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा