पतंजलि योगपीठ के सानिध्य में हियुवा ने मनाया विश्व योग दिवस

पतंजलि योगपीठ के सानिध्य में हियुवा ने मनाया विश्व योग दिवस



बैरिया/बलिया।  विश्व योग दिवस के अवसर पर जूनियर हाई स्कूल कोंटवा के प्रांगण में हिन्दू युवा वाहिनी बैरिया इकाई एवम पतंजलि योग पीठ ने संयुक्त रूप से  योग दिवस मनाया।
जिसके मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी बलिया के जिला प्रभारी  पंकज सिंह जी ने कहा कि योग परमात्मा से जुड़ने का रास्ता है।योग  करने से शरीर में होने वाले तमाम प्रकार के रोगों का नाश होता है साथ ही शरीर चुस्त दुरुस्त एवम तंदरुस्त रहता है।योग भारत कि संस्कृति है जिसका आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है।
साथ ही रतसर के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी  डॉ रामकुमार गुप्ता ने हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ को योग एवम आसन के गुणों को बताया।

इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री पीयूष सिंह, बैरिया ब्लॉक के अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रभारी मनमोहन तिवारी, संयोजक भोलू मिश्रा , मंत्री मिथलेश केसरी, मनीष गोस्वामी, अनीश मिश्रा, सर्वेश तिवारी, भीम साह, उज्जवल श्रीवास्तव,अंकित मॉर्य, मनीष वर्मा, अभिषेक सर्राफ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के कृष्णा कान्त यादव लैब टैकनिसियन, अनूप सिंह,
संजय कुमार फार्मासिस्ट राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सा सोनबरसा, हरेंद्र यादव, फार्मासिस्ट लालगंज, अंजनी कुमार बैरिया आयुर्वेद, घनश्याम प्रशाद मिश्र,ओम प्रकाश पांडेय, मदन राम, संजीत गुप्ता।आदि लोगो ने योग किया।


रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक