टिहरी बांध से मुक्ति में गंगा की सलामती निहित: तिवारी

टिहरी बांध से मुक्ति में गंगा की सलामती निहित: तिवारी


बलिया। धरा-धाम पर गंगा की सलामती अब सिर्फ नारा लगाने से नहीं बल्कि अविरलता तथा टिहरी आदि बांधों से मुक्ति के सवाल पर कठोर एवं प्रभावकारी निर्णय लेने से सम्भव है। उक्त बातें गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने गुरूवार को प्रयाग स्थित कैवल्यधाम में आयोजित गंगा आन्दोलन की समीक्षा बैठक में भाग लेकर वापस बलिया लौटने पर पत्रकारों से कही। श्री तिवारी ने दावे के साथ कहा कि प्रदेश में बुलन्दशहर से लेकर बलिया तक गन्दे नाले तथा कानपुर एवं कन्नौज की औद्योगिक इकाइयां नमामि गंगे योजना के प्रयासों को गहरा झटका देकर गंगा प्रदूषण को बढ़ावा दे रही है। कहा, खुद वाराणसी से अस्सी नाला गंगा की गरिमा को कलंकित कर रहा है। केन्द्रीय कोशिशे, आश्वासन तथा निर्देश तक सीमित है। उन्होंने केन्द्र सरकार को सुझाव दिया कि वह नदियों की सफाई के स्तर पर की जा रही अनियमितता पर प्रहार कर, निर्मल एवं सजल गंगा की प्राचीनता चरितार्थ करे। कहा बलिया में कटहल नाला गंगा के लिए अभिशाप बना हुआ है। कहा, विश्व की कोई भी तकनीक गंगा को नहरों तथा बांधों के गतिरोध से मुक्त किये बिना निर्मल नहीं कर पायेगी। केन्द्र को इस ओर गम्भीर मंथन करना चाहिये।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार