बिजली चोरी के जुर्म में आईस फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार

बिजली चोरी के जुर्म में आईस फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार



चिलकहर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में संचालित स्वीटी आइसक्रीम फैक्ट्री पर बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने छापा मारा और चोरी की बिजली से फैक्ट्री चलाते पकड़े गए फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध गड़वार थाना में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार की सायं बिजलेंस प्रवर्तन दल मऊ बलिया के प्रभारी द्वारा  चिलकहर में चल रही आईस फैक्टरी प्रेम चंद्र गुप्ता पुत्र बैजनाथ गुप्ता की आइसक्रीम फैक्ट्री चिलकहर मे अचानक छापा मारा गया  पहले तो कर्मचारियों द्वारा मीटर दिखा सब कुछ सुचारू रूप से चलने की बात बतायी गई, लेकिन गहनता से जब छानबीन किया गया तो नजारा कुछ और ही था । यूँ तो फैक्टरी के नाम से बाकायदा 10 हॉर्सपावर का कनेक्शन लिया गया है, लेकिन उस मीटर से फैक्टरी के मशीनों को जोड़ा नहीं गया था। उसके लिए मीटर के अलावा एक अतरिक्त केबिल जोड़ (बाईपास) के द्वरा चला रहे थे फैक्टी ।वीजलेंस प्रभारी प्रवर्तन दल सनाउला खां की माने तो लंबे अरसे से इस तरह से फैक्ट्री को चला सरकार को चुना  लगा रहा था ,श्री खां की माने तो इस  तरह आये दिन बिजली चोरी देखने को मिल रही है इस तरह की चोरियों को पकड़ना काफी कठिन होता है । विजलेंस प्रभारी की तहरीर पर गड़वार थाना में फैक्टी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया ।श्री सनाउल्ला खां के साथ प्रवर्तन टीम में जेई  श्यामनाथ , हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार चन्देल,अखिलेश कुंमार आदि मौजूद रहे ।

रिपोर्ट संजय पांडेय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students