डीएम के निरीक्षण में सात में से पाँच अधिकारी हुए फेल, रोका वेतन

डीएम के निरीक्षण में सात में से पाँच अधिकारी हुए फेल, रोका वेतन



बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत में गुरुवार को सात जिला स्तरीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार अधिकारी सुबह 9 से 11 बजे तक जनसुनवाई में बैठ रहे हैं या नहीं। इसमें पांच अधिकारी फेल साबित हुए । निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रमेश कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, जल निगम के अधिशासी अधिकारी निर्माण खंड कायम हुसैन गैरहाजिर मिले। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडे और जल निगम द्वितीय प्रकल्प खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ही उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। साथ ही कहा है कि अवरुद्ध वेतन तभी बहाल किया जाएगा जब ये सभी अधिकारी अगले आकस्मिक निरीक्षण पर उपस्थित पाए जाएंगे। वहीं मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों को भविष्य के लिए कठोर चेतावनी निर्गत कर उनकी सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि सुनिश्चित कराई जाए।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें