सुनी पड़ी नहरें, उड़ रही धूल

सुनी पड़ी नहरें, उड़ रही धूल



गड़वार(बलिया)। एक तरफ धान की नर्सरी डालने का समय समाप्त हो रहा है वहीं दूसरी तरफ नहर में धूल उड़ रही है।किसानों की आय दुगुनी करने के लिए केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तमाम कवायद कर रही है,लेकिन प्रशासन है कि हाँथ पर हाँथ धरे बैठा है। हर वर्ष लाखों रुपये नहर सफाई के नाम पर  बहा दिये जाते हैं, लेकिन किसानों के खेतों के बीच से निकलने वाली नहर में लंबी-लंबी घास खड़ी है। नहर कही ऊपर तो कहीं नीचे है। मुख्य नहर  माइनर के फाटक पर सिल्ट जमा है जिसकी सफाई नहीं कि गयी है जिस वजह से जंगली बाबा माइनर में एक बूंद भी पानी नहीं है, इस माइनर में पानी न होने के कारण उतरी गड़वार, बभनौली, पिपरसंडा, गोविंदपुर मौजे के किसान धान के बीज की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। नहर में उड़ती धूल किसानों की धड़कनें बढ़ा रही है। कुछ किसान महंगे दामों पर डीजल की खरीदारी कर इंजन चलाकर जैसे-तैसे धान की नर्सरी डालने को विवश हैं। इस क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इस सम्बंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दिया जा चुका है,लेकिन कभी नहर की सफाई का बहाना तो कभी पानी हेड पर कम होने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए नहर की सफाई और इसमें पानी छोड़ वाने का मांग किया है। किसानों का कहना है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद