अजय सिंह हत्याकांड पर बोले रौशन, परिजनों को आर्थिक सहायता दे योगी सरकार

अजय सिंह हत्याकांड पर बोले रौशन, परिजनों को आर्थिक सहायता दे योगी सरकार


रौशन सिंह चंदन

बलिया।
बाॅसडीह विधान सभा के कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने  मनियर के अजय सिंह की हत्याकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि घटना को सुनकर विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि यह सत्य है क्योंकि वह बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी और सरल व्यक्ति के धनी थे। वह हमेशा ही समाज के हर वर्ग की सहायता करने के लिए आगे रहते थे।
श्री चंदन ने इस घटना को बेहद ही ओछी और निंदनीय घटना बताते हुए कहा कि इसकी जितनी भी भत्सर्ना की जाए, कम है। पुलिस प्रशासन से मांग किया कि इस घटना में जितने लोग दोषी है तत्काल गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में जेल भेजा जाए।
रौशन सिंह चंदन ने योगी सरकार से मृतक परिवार को पचास लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की हैं।
इस घटना की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर सिर्फ रेवती के कुआॅ पीपर गाँव में श्रमिकों को शर्बत वितरण किया गया, उसके बाद  मनियर में होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।और इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हमेशा ही हर स्तर से सहयोग करने का भरोसा दिया।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली