आरटीई के अनुपालन को ‘हंस’ के नेतृत्व में अभिभावकों का प्रदर्शन

आरटीई के अनुपालन को ‘हंस’ के नेतृत्व में अभिभावकों का प्रदर्शन


बलिया । आरटीआई एक्टिविस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता मनोज राय हंस के नेतृत्व में अभिभावकों ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया और राइट टू एजूकेशन यानि शिक्षा के अधिकार अधिनियम का जनपद में पूरी तरह अनुपालन कराने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रभारी अधिकारी को पांच सूत्री मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें अधिक आवेदन वाले विद्यालयों की लाटरी निकलवाने, सीट से अधिक आवेदन पर एक अभिभावक एक बच्चे का चयन करने, आफ लाइन व आन लाइन की सूत्री बनाते समय अभिभावकों को भी मोबाइल फोन से सूचना दी जाये, मान्यता विहीन विद्यालयों के खिलाफ त्वरित कारवाई की जाये तथा उन्हें बंद कराया जाये। इसके अलावा निरस्त आवेदन पत्रों की लिखित सूचना उपलब्ध कराने की मांग की गयी है।


इसके अलावा हंस के नेतृत्व में लोगों ने आरोप लगाया कि बीएसए कार्यालय में आफ लाइन सूची में चयन के लिए आरटीई के तहत चयनित बच्चों के अभिभावकों से सुविधा शुल्क के नाम पर दो से पांच हजार रूपये तक वसूली हो रही है। साथ ही विभागीय कर्मी अपने चहेते लोगों को आरटीई एक्ट का लाभ दिलाने में मशगूल है। पिछले शिक्षा सत्र में आरटीई के तहत प्रवेश से वंचित बच्चों को वर्तमान शिक्षा सत्र में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिलाने में विभाग कोताही बरत रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव करने वालों में मुख्य रूप से जयप्रकाश मौर्या, अमरेश गिरी, सुभाष राम, राजेन्द्र प्रसाद, नायडू ठाकुर, नेहा गुप्ता, उमाशंकर वर्मा, विजेन्द्र वर्मा, कृष्ण कुमार पाल, सोनू प्रसाद गुप्ता, चन्द्रमणि राय, जय प्रकाश सिंह, रूकमणी देवी, रूबी देवी, बेबी गुप्ता, विद्यावती देवी, शिवभूषण उपाध्याय, हरेन्द्र बहेलिया, राजकुमार पासवान आदि शामिल रहे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा